ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में तालाबंदी, धरना दिया
मुजफ्फर नगर, जून 19 -- जानसठ तहसील में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में तीसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल कर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाइपिस्टों ने तहसील में उप निबंधक कार्यालय की तालाबंदी कर धरना दिया।गुरुवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाइपिस्टों ने अपने चैंबर बंदकर कलमबंद हड़ताल कर तहसील में उप निबंधक कार्यालय की तालाबंदी की। इसके बाद उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और सचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि सरकार रजिस्ट्री के कार्य का ई-पंजीकरण करने के पारित प्रस्ताव को जब तक वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- बुढ़ाना में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन धरना प्रदर्शन करने वालों में यशवंत सिंह कांबोज, इमान अली, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.