ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल
कन्नौज, जून 22 -- तिर्वा, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा बैनामा एवं रजिस्ट्री प्रक्रिया में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को तिर्वा तहसील के अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने एकजुट होकर नई व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।तहसील परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन, लायर्स एसोसिएशन और न्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शामिल हुए। अधिवक्ताओं का कहना था कि ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से बैनामा लेखक और स्टांप विक्रेताओं के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। उनका आरोप है कि नई व्यवस्था से वर्षों से इस कार्य से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित होगी। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल का विरोध, धरने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.