हापुड़, जून 17 -- ई-पंजीकरण योजना के विरोध में तहसील सदर के अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टाम्प वेंडरों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मंगलवार को चितौली रोड स्थित उप निबंधन कार्यालय प्रथम में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शासनादेश वापस न लेने तक अनिश्चितकालीन पंजीकरण के कार्य से पूर्णत विरत रहने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण योजना के विरोध पर उप निबंधन कार्यालय में भड़के अधिवक्ता व बैनामा लेखकविरोध का कारण दस्तावेज लेखक तहसील संघ(रजि.) के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और कंप्यूटर ऑपरेटरों के हित में नहीं है, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। जबतक आदेश वापस नहीं...