मैनपुरी, जून 13 -- भोगांव। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जा रहे ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में आक्रोश देखने को मिला। तहसील अभिभाषक परिषद, दस्तावेज लेखक संघ, स्टांप वेंडर संघ और मुंशी संघ ने संयुक्त रूप से कलमबंद हड़ताल कर उपनिबंधक कार्यालय के समक्ष नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने कहा कि ई-पंजीकरण मॉड्यूल के नाम पर रजिस्ट्री कार्यालयों को निजी कंपनियों को ठेके पर देने की योजना बनाई जा रही है। इससे निबंधक कार्यालय से जुड़े लाखों लोग और उनके परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। ज्ञापन में मांग की गई कि इस व्यवस्था को तुरंत वापस लेकर निबंधक कार्यालय को पूर्णतः सरकारी नियंत्रण में ही रखा जाए। साथ ही अधिवक...