बागपत, जून 17 -- ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में मंगलवार को तीसरे दिन भी दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता व स्टांप विक्रेता सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। कार्यालय का कामकाज ठप रहा। नई व्यवस्था को वापस लेने की मांग की। उप महानिबंधक शचि कुमारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए पहुंचीं, लेकिन अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने उनका घेराव कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अधिवक्ता चरण सिंह खोखर ने बताया कि ई-पंजीकरण मॉड्यूल के लागू होने से आम जनता को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नई व्यवस्था में तकनीकी खामियों के कारण धोखाधड़ी और विवाद के मामलों में भी बढ़ोतरी हो जाएगी है। यह भी पढ़ें- ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरना चेतावनी दी कि जब तक ई-पंजीकरण मॉड्...