ई-पंजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता और बैनामा लेखक
गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। बैनामे की ई-पंजीकरण (ई-रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों की हड़ताल बुधवार को 14वें दिन भी जारी रही। आंदोलन को और तेज करते हुए अधिवक्ताओं ने एमएमएच कॉलेज के सामने जीटी रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगाया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक मौजूद रहे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने मानव शृंखला बनाकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ई-पंजीकरण व्यवस्था को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से पारंपरिक पंजीकरण प्रणाली प्रभावित होगी। अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.