मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर ई पंजीकरण के विरोध में बुधवार को दूसरे दिन भी संघर्ष समिति के सदस्यों, अधिवक्ताओं, स्टाम्प विक्रेताओं और टाइपिस्टों का तहसील सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। सरकार की नई पंजीकरण नीति के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता और बैनामा लेखकों ने ई-पंजीयन के विरोध में नारेबाजी कीधरने का निर्णय धरना स्थल पर संघर्ष समिति के सदस्य योगेंद्र काम्बोज एड. ने कहा कि पासपोर्ट की तर्ज पर संपत्ति का ई-पंजीकरण करने के फैसले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष अशोक त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेपर-लेस और पासपोर्ट प्रणाली लागू की, तो इससे प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ेगा। तहसील सदर बार संघ...