ई-पंजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, परिसर में भारी पुलिस बल तैनात
हापुड़, जून 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में ई-पंजीकरण प्रणाली लागू करने और इसका काम प्राइवेट कंपनियों को ठेके पर देने के फैसले के खिलाफ अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। तहसील बार एसोसिएशन धौलाना के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वकीलों के तीखे रुख को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि ई-पंजीकरण प्रणाली और निजी कंपनियों को ठेका देने से पूरी व्यवस्था प्रभावित होगी और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। हड़ताल के कारण तहसील में रजिस्ट्री, नोटरी और अन्य न्यायिक व प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे दूर-दराज से आए फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।वकीलों यह भी पढ़ें- धौलाना में बैनामा लेखकों की हड़ताल के दौरान मंत्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.