ई-पंजीकरण के खिलाफ कलक्ट्रेट में गरजे बैनामा लेखक
हापुड़, जून 17 -- ई-पंजीकरण योजना के विरोध में बैनामा लेखकों, अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने - निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। दस्तावेज लेखक तहसील संघ(रजि.) के अध्यक्ष उदय सिंह जयंत ने कहा कि निबंधन विभाग के आदेश में विनिर्दिष्ट व प्राइवेट संस्थाओं द्वारा दस्तावेजों का पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, स्टांप विक्रेताओं, कंप्यूटर ऑपरेटरों व मुंशी आदि के हित में नहीं है, इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आदेश से प्रदेश में बेरोजगारी होगी, इसलिए यह आदेश वापस लेना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.