ई-पंजीकरण उद्देश्य सेवाओं को सरलीकरण करना है: नवीन
बाराबंकी, जून 19 -- रामसनेहीघाट। ई-पंजीकरण व्यवस्था का उद्देश्य सेवाओं का सरलीकरण और आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे अधिवक्ताओं, स्टांप विक्रेताओं और दस्तावेज लेखकों के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बात सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं असिस्टेंट कमिश्नर स्टांप नवीन कुमार सिंह ने शुक्रवार को उपनिबंधक कार्यालय रामसनेहीघाट के निरीक्षण के दौरान कही। शुक्रवार शाम रामसनेहीघाट पहुंचे नवीन कुमार सिंह ने उपनिबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय प्रभारी रिमझिम से विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों एवं कार्यालय संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- निबंधन विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.