ई-निष्पादन प्रणाली के विरोध में अधिवक्ता चार तक करेंगे हड़ताल
हरदोई, जून 29 -- बिलग्राम। ई-निष्पादन प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को बिलग्राम अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक अध्यक्ष अधिवक्ता सियाराम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 27 जून 2026 को तहसील संडीला में आयोजित संयुक्त जिला बार एसोसिएशन की बैठक में लिए गए निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि ई-निष्पादन प्रणाली के विरोध में जनपद के अधिवक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन आगामी चार जुलाई तक पूर्व की भांति जारी रहेगा। सभी अधिवक्ता चार जुलाई 2026 तक न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जब तक अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.