देहरादून, मार्च 22 -- विकासनगर। ठेकेदार कल्याण समिति लोक निर्माण विभाग साहिया में पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा ई-निविदाओं में नई शर्तों को लेकर रविवार को डाकपत्थर बैराज मैदान में एक बैठक की गई है। कहा कि विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाएंगे। बैठक में मौजूद ठेकेदारों ने कहा कि पहले ऑनलाइन निविदा की हार्ड कापी विभाग में जमा की जाती थी। लेकिन अब विभाग द्वारा ऑन लाइन निविदा का चालान पहले ही जमा किया जा रहा है, जिससे छोटे श्रेणी के ठेकेदारों को बहुत नुकसान हो रहा है। छोटे ठेकेदार इन शर्तो के चलते टेंडर प्रकिया से बाहर हो जाते है। जिस कारण लोनीवि सहिया में पंजीकृत ठेकेदारों को काम नहीं मिल पाएगा। इससे ठेकेदारों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो सकता है व रोजी रोटी के लाले पड़ सकते हैं। सभी ठेकेदारो द्वारा ई निवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.