बागपत, जुलाई 29 -- बागपत। दिव्यांगता के बाद भी अपने सपनों को नई उड़ान देने को मेहनत करने वाली निर्धन छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार ने ई ट्राईसाइकिल योजना शुरू की है। इसके लिए दिव्यांग छात्राओं का वर्तमान में अध्ययनरत जरूरी है। हर विधानसभा में 20 ई ट्राइसाईकिल का लक्ष्य मिला है, लेकिन इसके लिए पात्रता की शर्ते भी तय कर दी हैं। छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा आवागमन को सुगम करने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 से मुफ्त ई ट्राईसाकिल देने का प्रावधान किया है। इस ट्राईसाइकिल की कीमत 65000 रुपये है। ई-ट्राईसाइकिल उन दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी, जो स्कूल कॉलेज या किसी प्रशिक्षण संस्थान में अध्यनरत हों या लाइब्रेरी, लैब एवं हॉस्टल में अध्ययनरत हों। मस्कूलर डिट्रॉफी स्ट्रोक सेरेब्रल पाल्सी हीमोफीलिया ग्रसित होने वाली वह छात्राएं इसके लिए प...