हरदोई, जुलाई 19 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांग छात्राएं जो 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र की हैं, किसी भी स्कूल, कॉलेज व संस्थान में अध्ययनरत एवं शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उनके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की गयी है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि ऐसी दिव्यांग छात्राएं जो दैनिक कक्षाओं, लाइबेरी, लेब, हास्टल आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती है उनको ई-ट्राईसाइकिल मिलेगी। उनका शैक्षिक पुनर्वासन किया जाना है। इस योजनान्तर्गत अधिकतम धनराशि 65000 रुपये प्रति ई-ट्राईसाइकिल अनुमन्य है। ऐसी दिव्यांग छात्राएं पात्र होंगी जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोसी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हिमोफिलिया आदि से ग्रसित हो तथा शारीरिक र...