बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- ई-चालान का लिंक भेज कर साइबर ठग ने खाते से उड़ा लिए 41 हजार बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मुख्य बाजार निवासी रवि कुमार के खाते से साइबर ठगों ने 41 हजार रुपए उड़ा लिये। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर ई चालान काटने का एक लिंक आया, जिसे क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। देखते ही देखते खाता से 41 हजार की निकासी कर ली गई। इसी तरह का दूसरा मामला स्कूल संचालक विपिन कुमार के साथ हुआ। विपिन ने बताया कि उनका मोबाइल हैक कर खाते से साइबर ठगो ने रकम उड़ा लिये। साइबर थाना में घटना की शिकायत की गयी है। (बरबीघा से राकेश कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...