देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून। साइबर ठगों ने ई-चालान का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब दो लाख रुपये की ठगी कर ली। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि सहस्रधारा रोड स्थित डांडा लखौंड निवासी संजय रावत ने तहरीर दी। बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एम-परिवहन के नाम से एक मैसेज आया। इसमें उनके वाहन का चालान कटने की बात कही गई थी। चालान देखने के लिए जैसे ही उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक किया, उनके केनरा बैंक खाते से कई किस्तों में कुल 1,96,106 रुपये की रकम कट गई। शिकायत के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.