सिमडेगा, जुलाई 31 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को दो दिवसीय ग्राम पंचायत विकास योजना एवं ई ग्राम स्वराज प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रक्षिक्षण शिविर में प्रखंड के मुखिया, पंचायत सचिव, वीएलई एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। साथ ही ई ग्राम स्वराज पोर्टल के प्रभावी संचालन, ऑनलाईन कार्य योजना, वित्तीय प्रबंधन, पंचायत योजनाओं की मॉनिटॉरिंग और डिजिटल माध्यम से कार्यों के निष्पादन की जानकारी दी गई। मौके पर नीरज टोपनो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...