पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कार्ययोजना के सापेक्ष कार्यों का भुगतान पंचायत गेटवे पोर्टल के माध्यम से न करने पर सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने जिले के 11 ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों का सितंबर माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

पंचायती राज व्यवस्था के तहत कार्रवाई पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और भु्गतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-ग्राम स्वराज से संबंधित कार्यों के भुगतान गेटवे पोर्टल से कराने के निर्देश दिए गए हैं। गेटवे पोर्टल से भुगतान समेत कार्य की लगातार समीक्षा जा रही है। सख्ती के बावजूद पंचायत सचिव ई-स्वराज गेटवे पोर्टल से भुगतान न करके अन्य माध्यम से किया जा रहा...