जमशेदपुर, मार्च 15 -- भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अपर सचिव सह एनआईसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने शनिवार को जिला एनआईसी कार्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआईसी की ओर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न ई-गवर्नेंस परियोजनाओं, डिजिटल सेवाओं, नेटवर्क व्यवस्था तथा आईटी अवसंरचना से संबंधित कार्यों की जानकारी उन्हें दी गई। समीक्षा में परियोजनाओं की प्रगति, सेवा वितरण की गुणवत्ता तथा तकनीकी व्यवस्था की स्थिति की चर्चा की गई। समीक्षा में उपायुक्त ने जिले में चल रही ग्राम संपत्ति पोर्टल के बारे में जानकारी दी। इस पोर्टल के माध्यम से क्यूआर कोड को स्कैन कर जिले में चल रही योजना का पूर्ण विवरण प्राप्त किया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.