उरई, अगस्त 3 -- उरई। संवाददाता जिले के युवा कृषि विभाग के एग्री स्टैक सर्वे और ई-खसरा पड़ताल से जुड़कर स्वावलंबी बन सकते हैं। इसके लिए उनको प्रति गाटा दस रुपए का भुगतान किया जाएगा। इससे बेरोजगार युवा दस दिन में तीस हजार तक कमा सकते हैं।शासन के निर्देश पर जिले में डिजिटल इंफ्रास्टक्चर फार एग्रीकल्चर के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान गोल्डन कार्ड तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें किसानों का विवरण डिजिटल इंफ्रस्टक्चर में संकलित किया जाएगा। डीडी एसके उत्तम ने बताया कि भूमिधर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाएगा इसमें किसान का नाम, पिता का नाम, स्वामित्व के समस्त गाटा संख्या, सहखातेदार होने की स्थिति में गाटे के किसान का अंश, मोबाइल नंबर, आधार संख्या व ई केवाईसी का विवरण दर्ज होगा। किसी भी प्रकार के स्वामित्व हस्तांतरण पर फार्मर रज...