आगरा, जुलाई 24 -- प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में तैयार हो रही ई-क्यूब लैब (अनुभवात्मक भावनात्मक शिक्षा प्रयोगशाला) के पोस्टर का शुक्रवार को भव्य विमोचन किया गया। लैब को स्कूल ने फीलिंग माइंड्स संस्था की ओर से तैयार कराया जा रहा है। फीलिंग माइंड्स की संस्थापक डॉ.चीनू अग्रवाल ने बताया कि इस लैब का उद्देश्य बच्चों को अपनी भावनाओं को समझकर जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने योग्य बनाना है। विद्यालय के निदेशक डॉ.सुशील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि संवेदनशील और आत्मविश्वासी नागरिक तैयार करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रयोगशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप विद्यार्थियों को अनुभवात्मक गतिविधियों के माध्यम से भावनाओं को समझने, सकारात्मक निर्णय लेने और मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रशिक्ष...