रुडकी, मई 16 -- रुड़की, संवाददाता। हाईकोर्ट के जस्टिस रविन्द्र मैठाणी ने शनिवार को रुड़की सिविल कोर्ट रामनगर में ई-कोर्ट लाइब्रेरी और सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। ने कहा कि न्याय व्यवस्था को समय के अनुरूप तकनीकी रूप से सशक्त बनाना आवश्यक है। ई-कोर्ट लाइब्रेरी जैसी पहल से अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी न्याय देने में सहायता मिलेगी। इससे पहले अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि रुड़की बार सदैव न्यायिक सुधार और आधुनिक सुविधाओं के पक्ष में रही है। यह भी पढ़ें- रुड़की कचहरी परिसर में सोलर प्लांट और ई लाइब्रेरी का लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...