रांची, अप्रैल 29 -- रांची, संवाददाता। न्यायिक सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए ई-कोर्ट सर्विस मोबाइल ऐप का नया संस्करण 4.0 5 मई से लॉन्च होगा। इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट के केंद्रीय परियोजना समन्वयक ने राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को पत्र जारी किया है। इसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी के निर्देश पर ऐप का नया संस्करण लाया गया है। इसमें एंड्रॉयड 14 सपोर्ट, बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूद नेविगेशन और नया यूजर फ्रेंडली इंटरफेस शामिल है। नए वर्जन में केस स्टेटस सेक्शन के माध्यम से सीधे आदेश और निर्णय का पीडीएफ डाउनलोड हो सकेगा। इसके अलावा माई केसेस में बेहतर रिस्पॉन्स, केस कन्वर्जन ट्रैकिंग फीचर, ईपे, एनजेडीजी और ईफाइलिंग जैसी सेवाओं को एकीकृत क्विक लिंक में जोड़ा गया है।कोर्ट परिसरों का लोकेशन जानने के लिए भूवन मैप्स का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.