ई-कॉमर्स से पिछड़ रहे बाजार, सरकार करे मदद
कानपुर, जून 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की बैठक मंगलवार को हुई। राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव पंकज अरोरा ने कहा कि ई-कॉमर्स के बढ़ते विस्तार ने व्यापार के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक बाजारों, छोटे व्यापारियों पर बुरा असर पड़ रहा है। सरकार से आग्रह किया कि छोटे व्यापारियों को डिजिटल तकनीक अपनाने, ऑनलाइन व्यापार से जुड़ने, सस्ती वित्तीय सहायता समेत विशेष योजनाएं लागू की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.