शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद अरुण सागर को उनके आवास पर सौंपा। ज्ञापन में ऑनलाइन व्यापार के नियंत्रित विस्तार और छोटे व्यापारियों के संरक्षण हेतु सख्त रेगुलेटरी एक्ट बनाने की मांग की गई। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री धर्मपाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुल्तान अहमद, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री नाजिम खान, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, युवा जिला दक्षिण रोहतक अग्रवाल, महामंत्री कमल फहीम, युवा नगर अध्यक्ष शकील अहमद व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.