ई-कॉमर्स कंपनी के दफ्तर में चोरी करने वाला गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी के दफ्तर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ ऑटो में बंद मकानों, दुकानों और वाहनों की रेकी के बाद वारदात करता था। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, वारदात में इस्तेमाल होने वाला ऑटो और नगदी बरामद की है। पुलिस आरोपी के फरार साथियों की तलाश में जुटी है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सिहानी गेट पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आश्रम रोड नंदग्राम निवासी सीटू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने छह मई को अपने साथियों के साथ राकेश मार्ग स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी के दफ्तर में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि ऑफिस से इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.