ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चुराने के बाद बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नोएडा, अगस्त 1 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिह रैकवार । सेक्टर-20 थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 75 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि गिरोह पिछले तीन से चार महीने से फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कंपनियों का सामान चोरी कर रहा था। मामले में दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि सेक्टर-69 से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वासिद खान, सुनील कुमार, विजय सिंह, धर्मेंद्र और रघुराज सिंह के रूप में हुई। सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और नोएडा और खोड़ा क्षेत्र में रहकर इस गिरोह का संचालन कर रहे थे। जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना वासिद ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.