औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि निर्धारित समयावधि के भीतर ई-केवाईसी न कराने वाले लाभार्थियों को राशन मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आदेश के अनुसार जनपद में संचालित राशनकार्डों के सापेक्ष 22 अप्रैल 2026 तक कुल 1,44,380 यूनिटों की ई-केवाईसी प्रक्रिया लंबित है। इन सभी यूनिटों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कराना अनिवार्य है। इसके लिए जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी दुकानों पर आने वाले लाभार्थियों का ई-केवाईसी कार्य प्राथमिकता से पूरा कराएं, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय से राशन मिल सके। विभागीय अधिकारियों ने यह भी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.