बेगुसराय, अप्रैल 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 3213 लाभुक अब तक ई-केवाईसी नहीं करा सके हैं जिससे उनकी पेंशन बंद होने की आशंका बढ़ गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया था। बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि कुल 12139 लाभुकों में से 8926 ने ई-केवाईसी पूरा कर लिया है जबकि 3213 लाभुक अभी भी इससे वंचित हैं। पंचायतवार आंकड़ों के अनुसार महेशवाड़ा में 339, पहसारा पश्चिमी में 353, पहसारा पूर्वी में 344, डफरपुर में 424, नावकोठी में 395, हसनपुर बागर में 281, रजाकपुर में 333, विष्णुपुर में 343 तथा समसा पंचायत में 401 लाभुकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। प्रशासन ने शेष लाभुकों से शीघ्र ई-केवाईसी कराने की अपील की है ताकि उनकी पेंशन बाधित न हो।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.