ई-केवाईसी जल्द पूरा करने का निर्देश
गुमला, मई 29 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरुण यादव की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था और ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की गई।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी डीलरों को निर्देश दिया कि गोदाम से खाद्यान्न का उठाव समय पर कर लाभुकों के बीच बिना विलंब वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने ई-केवाईसी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक में एनएफएसए के तहत मिलने वाले गेहूं, चावल, नमक, चना दाल तथा धोती-साड़ी वितरण योजना की भी समीक्षा की गई। पदाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.