बगहा, जनवरी 3 -- नौतन। प्रखंड के किसानों के लिए कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब बिना ई-केवाईसी के किसी भी सरकारी कृषि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि पदाधिकारी नेहा राज ने बताया कि किसानों के हित में संचालित सभी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिलता रहे, इसके लिए फार्मर आईडी के साथ ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह कैंप आगामी 6 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे, जहां किसान अपना ई-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।कैंप का समय और स्थान पंचायत स्तर पर निर्धारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान आसानी से पहुंच सकें और उनका ई केवाईसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.