रांची, जून 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। लाभुकों का ई-केवाईसी किए बिना राशन कार्ड में किसी भी नए सदस्य का नाम नहीं जोड़ा जाएगा। साथ ही राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी नि:शुल्क कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, ई-केवाईसी का उद्देश्य लाभुकों का सत्यापन करना, अपात्र एवं फर्जी कार्डधारियों की पहचान करना तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना है। यह भी पढ़ें- जिले में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा करने का निर्देश इसके माध्यम से वास्तविक जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्च...