श्रावस्ती, जनवरी 31 -- जमुनहा, संवाददाता। वृद्धावस्था पेंशन की ई केवाईसी कराने के नाम पर बुजुर्गों से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को मल्हीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समाज कल्याण विभाग का बाबू बनकर लोगों को झांसे में लेता था और बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए उनके खातों से रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बायोमेट्रिक डिवाइस, ओटीजी कनेक्टर, आधार कार्ड और नकदी बरामद की है। थानाध्यक्ष मल्हीपुर अंकुर वर्मा ने बताया कि खुर्शीद आलम निवासी रंकीनपुरवा थाना मल्हीपुर यूपी पेंशन स्कीम की वेबसाइट से वृद्धावस्था व विधवा पेंशन लाभार्थियों की सूची निकालता था। इसके बाद स्वयं को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताकर ग्राम प्रधानों के माध्यम से बुजुर्गों को एकत्र करता और ई केवाईसी के नाम पर उनके अंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.