कोडरमा, जून 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया कराना अनिवार्य अनिवार्य है। साथ ही यह प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है। इसको लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी के लिए राशन कार्डधारियों को किसी भी डीलर या एमओ को कोई पैसे नहीं देना है। अगर कोई एमओ या उसके आदमी या डीलर पैसे की मांग करता है तो उसकी शिकायत जिला आपूर्ति कार्यालय या जिला आपूर्ति पदाधिकारी से करें। ऐसे एमओ या डीलरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने कहा कि यदि ई-केवाईसी के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो यह नियमों के विरुद्ध है और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

शिकायत प्रक्रिया विभाग के अनुसार, लाभुकों को ऐसे मामलों में संबंधित डीलर को स्पष्ट रूप ...