शामली, मार्च 21 -- शामली। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति को देखते हुए कोषागारों में ई-कुबेर प्रणाली के तहत भुगतान की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभागों के सभी लंबित बिल हर हाल में 25 मार्च 2026 तक कोषागार में प्रस्तुत कर दें। प्रदेश के कोषागारों में वर्ष 2013-14 से सभी भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से किए जा रहे हैं और वर्तमान में किसी भी प्रकार का चेक जारी नहीं किया जाता। ऑनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण और ई-कुबेर प्रणाली लागू होने के कारण समयबद्ध प्रक्रिया का पालन जरूरी है। निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्तुत बिलों की जांच के बाद 31 मार्च 2026 तक ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान के लिए ऑथराइजेशन किया जाएगा। वहीं 31 मार्च को बिल प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.