सीवान, अप्रैल 12 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित ई-किसान भवन परिसर में गरमा फसल को लेकर बीज वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य प्रताप पांडेय कर रहे हैं। बीज वितरण शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान केंद्र पर पहुंचकर बीज प्राप्त कर रहे हैं। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल केंद्र पर 16 क्विंटल मूंग और 13 क्विंटल मक्का का बीज उपलब्ध है। यह वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीज लेने से पहले किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जिसके बाद ही उन्हें बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज की कीमत के संबंध में ...