हाजीपुर, जून 15 -- जंदाहा। सं.सू. प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव सह एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम नारायण एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अमित आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागीय पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं विभिन्न गांव के किसान मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ई-किसान भवन में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजनकृषि विभाग की जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विभागीय अधिकारी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानों को अपने खेतों में जैविक खाद का प्रयोग किए जाने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं जैविक खाद के प्रयोग से...