संतकबीरनगर, जुलाई 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दस्तक अभियान के दौरान आशा बहुएं घर घर जाकर बुखार के मरीजों का डाटा तैयार करने के साथ साथ टीबी, डायरिया और लेप्रोसी के मरीजों का डाटा तैयार कर रही हैं। बुखार से पीड़ित गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ईटीसी सेंटर भेज रही हैं। इसके अलावा मरीजों का सारा विवरण ई-कवच पर लोड कर रही हैं।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सोहन गुप्त ने बताया कि कौन सी आशा किस दिन कितने घर गई है। उन्होंने बताया कि अब तक दस हजार से अधिक घरों का विजिट हो चुका है। आशाएं घर-घर जाकर लोगों के पानी और मच्छर से होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करेंगी और बीमार मरीजों का डाटा ई-कवट पर अपलोड करेंगी। लोगों को यह भी जानकारी मुहैया कराई जाएगी कि वह उथले नल का पानी न पिएं। स्कूली बच्चों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार ...