हरिद्वार, जुलाई 22 -- आयुष औषधि निर्माताओं को ई-औषधि पोर्टल के प्रभावी संचालन और उपयोग की जानकारी देने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ आयुर्वैदिक एवं यूनानी सर्विसेज, उत्तराखंड की ओर से हरिद्वार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष निर्माता एसोसिएशन, एसएमएयू और एक्मस का सहयोग रहा। कार्यशाला में 120 से अधिक आयुष औषधि निर्माता और विभिन्न टेस्टिंग लैब के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुष निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहूजा और एसएमएयू के अध्यक्ष हरिंदर गर्ग ने मुख्य अतिथियों डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. स्वास्तिक सुरेश और डॉ. राजीव कुरेले के स्वागत के साथ किया। डॉ. मिथिलेश कुमार ने पोर्टल की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. आलोक शुक्ला ने ऑनलाइन डेमो के माध्यम से विभिन्न मॉड्य...