ई-ऑफिस सर्वर ठप, नगर निगम का कामकाज प्रभावित
बरेली, मई 26 -- ई-ऑफिस सर्वर ठप होने से नगर निगम का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया। सोमवार दोपहर से मंगलवार देर शाम तक सर्वर डाउन रहने के कारण विभागीय और जनसुविधाओं से जुड़े तमाम कार्य प्रभावित रहे। नगर निगम के कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर सरवर देखने में लग रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्वर बंद होने से निर्माण कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो सके, जबकि कई विकास कार्यों के टेंडर और निविदा पत्र भी अपलोड नहीं किए जा सके। इसके अलावा शासनादेशों से संबंधित फाइलों का निस्तारण भी अटक गया। ऑनलाइन व्यवस्था ठप होने के कारण अन्य नागरिक सेवाओं का कार्य प्रभावित रहा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के चलते ई-ऑफिस सर्वर प्रभावित हुआ था, जिसे ठीक कराने के प्रयास लगातार किए गए। देर शाम सर्वर सुचारु होने के बाद लंबित कार्यों को निप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.