पीलीभीत, मई 13 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बुधवार को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और संकाय सदस्यों को ऑनलाइन कार्यालयीय कार्य प्रणाली से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई।प्रशिक्षण टेकहॉक सॉल्यूशन्स के प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। प्रशिक्षक अमित कुमार मिश्रा, अर्पित कुमार और मिथिलेश पटेल ने प्रतिभागियों को वीपीएन कनेक्ट करने, फाइलों पर डिजिटल हस्ताक्षर करने तथा संबंधित विभागों को ऑनलाइन फाइल अग्रेषित करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन कर समझाया। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और फाइलों के निस्तारण में तेजी आएगी। इससे संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ...