ई-ऑफिस लॉगिन न करने पर होगी कार्रवाई : डीएम
आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को समस्त कार्यालयों में ई-आफिस के शत प्रतिशत संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तत्काल ई-ऑफिस लॉगिन कर लें। वित्तीय फाइलों के अलावा समस्त फाइलें अनिवार्य रूप से ई-आफिस के माध्यम से ही भेजें। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम एफआर गंभीर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.