अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवागत डीएम अविनाश कुमार ने ई-ऑफिस प्रणाली पर जोर दिया है। कहा कि बिना ऑनलाइन काम करने वालों को वेतन नहीं मिलेगा। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार को निर्देशित किया है कि सुनिश्चित कराएं कि ई-ऑफिस व्यवस्था लागू हो। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र निर्गत कर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि शासन एवं जिलाधिकारी की मंशा के अनुरूप सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बताया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के क्रम में प्रदेश को पेपरलेस ऑफिस बनाने की दिशा में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है, लेकिन अभी भी कुछ कार्यालयों में इसका समुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.