जौनपुर, अगस्त 26 -- जौनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि शासन के निर्देशानुसार वर्तमान समय में समस्त कार्यालयों की पत्रावलियों का निस्तारण ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम्य विकास विभाग की सक्रिय सहभागिता के चलते जनपद जौनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। सीडीओ ने बताया कि जनपद जौनपुर में अब तक बारह हजार 459 पत्रावलियों का निस्तारण करते हुए कुल 31 हजार 465 पत्रावलियों का संचरण किया गया है। ई-ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार द्वितीय स्थान पर काबिज जनपद की तुलना में जौनपुर ने 9002 से अधिक पत्रावलियां संचरित की हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए निर्देशित किया कि इसी प्रकार मेहनत व प्रतिबद्धता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.