प्रयागराज, फरवरी 4 -- ई-ऑफिस पर काम शुरू नहीं होने पर शिक्षा निदेशालय में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के 322 अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी के आदेश पर 25 अधिकारियों समेत कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन रोका गया है। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खासा रोष है। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव और मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह ने एडी माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी को ज्ञापन देकर तत्काल वेतन जारी करने की मांग की है। वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के छह जनवरी के आदेश के अनुसार अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतन ई-ऑफिस पर कार्य न करने के कारण जारी नहीं किया गया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि ई-ऑफिस प्रणाली ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.