गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डिजिटल इंडिया हांफ रहा है। मेडिकल कालेज में आज तक ई-आफिस क्रियाशील नहीं हो सका, जबकि इसे लेकर अपर मुख्य सचिव ने फरवरी 2025 में ही आदेश जारी किया है। सीएम के विकास कार्यों की समीक्षा में ई-आफिस को शामिल कर दिया गया है। इसके बाद मेडिकल कालेज प्रशासन एक्टिव हुआ है। ई-आफिस संचालन की जिम्मेदारी कॉलेज के सोशल एंड प्रीवेंटिव मेडिसिन विभाग के दो शिक्षकों को दी गई है। पिछले 15 दिनों में करीब डेढ़ सौ शिक्षकों के यूजर आईडी और पासवर्ड बनवाए जा चुके हैं। अब शिक्षकों और कर्मचारियों को ई-आफिस चलाने की लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। ग्रुप के जरिए फाइलों के ऑनलाइन निपटारे, लॉगिन करने के तरीके और काम आगे बढ़ाने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। सूत्...