ई-ऑटो चार्ज करते समय करंट से युवक की मौत
कानपुर, सितम्बर 3 -- सरसौल। नरवल थाना क्षेत्र के पनौरी रोड पर ई-ऑटो चार्ज करते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद इश्तियाक उर्फ मदारी पुत्र स्व. इस्लाम निवासी पनौरी रोड कस्बा नरवल के रूप में हुई। गुरुवार दोपहर 2 बजे डायल-112 पर कॉलर सद्दाम ने एसडी मेमोरियल स्कूल के पास करंट से मौत की सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पत्नी शाइमा की तहरीर पर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.