प्रयागराज, मई 28 -- प्रयागराज। प्रयागराज की विभिन्न आवासीय योजनाओं में ग्रुप हाउसिंग और व्यावसायिक भूमि खरीदने के लिए अबतक 55 संस्था और लोगों ने ई ऑक्शन के जरिए बोली लगाई है। भूखंड लेने के लिए गुजरात और एनसीआर की कई रियल एस्टेट कंपनियां भी शामिल हैं। पीडीए ने शहर की विभिन्न आवासीय योजना और नूरुल्लाह रोड स्थित खाली जमीन पर ग्रुप हाउसिंग व व्यावसायिक निर्माण के लिए आवेदन मांगा है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि 22 जून तक पंजीकरण आमंत्रित किया गया है। ई ऑक्शन में और भी बड़ी कंपनियां भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...