प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसएओ) के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ई-एचआरएमएस (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त निदेशक मोहम्मद तय्यब ने कहा कि ई-एचआरएमएस प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता व दक्षता सुनिश्चित करना है। मुख्य प्रशिक्षक योगेश कुमार, एसएसओ सहायक सांख्यिकी अधिकारी विकास गोयल और सुगंधा छाबड़ा ने तकनीकी जानकारी दी। स्वागत उप-निदेशक नौशीन मुशर्रफ ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.