रामगढ़, अक्टूबर 4 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। बोनस में सुधार के लिए ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से रविवार को कैंपेन चलाया गया। इस संबंध में यूनियन के केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि पूरे भारतीय रेलवे के रेल कर्मियों की ओर से इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं भारतीय रेलवे के कई संगठन की ओर से भारत सरकार से बोनस सुधार के लिए शाम 04.00 बजे से शाम 08.00 बजे तक ट्विटर कैंपेन चलाया गया। ट्विटर का स्लोगन रेलवे बोनस 46159 रखा गया था। कर्मियों के मुख्य मांग है कि उसके बोनस का भुगतान छठे वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन 7000 को आधार मानने की बजाय सातवें वेतन के न्यूनतम वेतन 18000 को मानते हुए 46159 रुपए किया जाए।ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के महासचिव मृत्युज...